SanatanMantra SanatanMantra
भाषा
English हिन्दी
Home आरती चालीसा कथा ईश्वर जगह स्ट्रोतम सुंदरकाण्ड परंपरा वास्तु चक्र रत्न राशिफल मंत्र ध्यान अंक ज्योतिष ग्रह ग्रहों पूजा विधि रूद्राक्ष टैरो शादी यंत्र योग ग्रंथ UPSC App
बुधवार आरती

बुधवार आरती

आरती युगलकिशोर की कीजै। तन मन धन न्यौछावर कीजै॥

गौरश्याम मुख निरखन लीजै, हरि का स्वरूप नयन भरि पीजै।

 

रवि शशि कोटि बदन की शोभा, ताहि निरखि मेरो मन लोभा।

ओढ़े नील पीत पट सारी, कुन्जबिहारी गिरिवरधारी।

 

फूलन की सेज फूलन की माला, रत्न सिंहासन बैठे नन्दलाला।

कंचन थाल कपूर की बाती, हरि आये निर्मल भई छाती।

 

श्री पुरुषोत्तम गिरिवरधारी, आरती करें सकल ब्रजनारी।

नन्दनन्दन बृजभान किशोरी, परमानन्द स्वामी अविचल जोरी।